लहसुन अदरक का जूस पीने से क्या फायदा?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 09:51

अदरक, लहसुन और शहद एक साथ खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे


Adrak Lahsun Aur Shahad Ke Fayde: अदरक, लहसुन और शहद तीनों ही चीजें आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल की जाती हैं। आमतौर पर भोजन बनाने के लिए मसाले के रूप में अदरक और लहसुन का इस्तेमाल भी लगभग हर भारतीय रसोई में किया जाता है। लहसुन में मौजूद गुण कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए भी प्रभावी माने जाते हैं। अदरक, लहसुन और शहद का एक साथ सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकलते हैं। सर्दी-जुकाम, फ्लू और बुखार जैसी समस्या में भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज, ऑस्टियोअर्थराइटिस, और प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या में भी लहसुन, अदरक और शहद का एकसाथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अदरक, लहसुन और शहद में मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं और शरीर को कई तरह के इन्फेक्शन से भी बचाते हैं।
अदरक, लहसुन और शहद के फायदे- Ginger Garlic And Honey Benefits in Hindi

अदरक के साथ शहद और लहसुन का सेवन करने से इसमें मौजूद गुण और बढ़ जाते हैं। इसका सेवन करने से कैंसर जैसी घातक और जानलेवा बीमारी में भी फायदा मिलता है। कीमोथेरेपी के दौरान शरीर पर पड़ने वाले रेडिएशन के प्रभाव को भी कम करने के लिए अदरक, लहसुन और शहद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अदरक, लहसुन और शहद का एकसाथ सेवन करने से आपको ये फायदे मिलते हैं-


1. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद

शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अदरक, लहसुन और शहद का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना खाली पेट इसका सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इन्फेक्शन आदि की समस्या में फायदा मिलता है। रोजाना लहसुन, अदरक और शहद को एक साथ मिक्स करके संतुलित मात्रा में सेवन कर सकते हैं।


2. शरीर को डिटॉक्‍स करने में फायदेमंद

लहसुन, अदरक और शहद में मौजूद गुण शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से किडनी को भी फायदा मिलता है। अदरक, लहसुन और शहद का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्‍स करने के साथ-साथ शरीर को इन्फेक्शन आदि से बचाने के लिए फायदेमंद होता है। इनमें एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटी -बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को इन्फेक्शन और फ्लू आदि से बचाने का काम करते हैं।


3. हार्ट को हेल्दी रखने में फायदेमंद

दिल की सेहत के लिए अदरक, लहसुन और शहद का मिश्रण बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से दिल की धमनियों में मौजूद फैट को कम करने में फायदा मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक होता है। शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए भी अदरक, लहसुन और शहद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
4. सर्दी-जुकाम और फ्लू में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम और फ्लू की समस्या में अदरक, लहसुन और शहद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से मौसम के बदलाव की वजह से होने वाले इन्फेक्शन में बहुत फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से साइनस की समस्या में भी फायदा मिलता है।

5. डायरिया में फायदेमंद

बच्चों में डायरिया या दस्त की समस्या में अदरक, लहसुन और शहद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अदरक, लहसुन और शहद का सिरप बनाकर बच्चों को एक चम्मच पिलाने से फायदा मिलता है।
6. उल्टी और मतली की समस्या में फायदेमंद

उल्टी और मतली की समस्या में अदरक, लहसुन और शहद का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। एनसीबीआई की एक स्टडी में भी इस बात की पुष्टि की गयी है। अदरक में मौजूद गुण उल्टी और मतली रोकने में बहुत प्रभावी होते हैं।

आप अदरक, लहसुन और शहद का एकसाथ सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। अदरक और लहसुन को एकसाथ कूटकर इसमें थोड़ी मात्रा में शहद मिलाएं और सेवन करें। इसके अलावा आप अदरक और लहसुन के सिरप में शहद को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। एलर्जी या खानपान से जुड़ी किसी अन्य समस्या में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info